Breaking news
Advertisement
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंग-न्यूज़बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़रायपुर

राष्ट्रीय पर्व में बड़ी चूक, छत्तीसगढ़ के इस जिले में नहीं फहराया गया झंडा, कार्यक्रम न होने से मायूस लौटे मासूम

कोरिया। Flag Not Hoisted In Koriya: पूरा देश आज 77वां गणतंत्र दिवस का पर्व मना रहा है। तो वहीं छत्तीसगढ़ के कोरिया जिले के जिला मुख्यालय बैकुंठपुर स्थित आंगनबाड़ी केंद्र में गणतंत्र दिवस की बड़ी लापरवाही सामने। जहां 26 जनवरी गणतंत्र दिवस के मौके पर सुबह 11 बजे तक केंद्र में राष्ट्रीय ध्वज नहीं फहराया गया, जिससे ग्रामीणों में भारी नाराज़गी देखने को मिली।

जानकारी के अनुसार, कोरिया जिले के जिलामुख्यालय बैकुंठपुर से महज 1 किलोमीटर दूर ग्राम पंचायत भांडी के साहूपारा स्थित आंगनबाड़ी केंद्र में राष्ट्रीय ध्वज नहीं फहराया गया। बताया जा रहा है कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका दोनों प्रसूति अवकाश पर हैं, जबकि जिस कर्मचारी को प्रभारी बनाया गया था, उसे कार्यक्रम की कोई जानकारी ही नहीं दी गई।

Flag Not Hoisted In Koriya: हैरानी की बात यह रही कि, छोटे-छोटे बच्चे पूरी तैयारी के साथ केंद्र पहुंचे थे, लेकिन कार्यक्रम न होने के कारण उन्हें मायूस होकर बेरंग लौटना पड़ा। वहीं घटना के बाद ग्रामीणों ने प्रशासनिक व्यवस्था पर सवाल खड़े किए हैं और जिम्मेदारों पर कार्रवाई की मांग की है। सवाल यह भी है कि, जिलामुख्यालय के इतने नजदीक स्थित केंद्र में राष्ट्रीय पर्व पर ऐसी चूक कैसे हुई और इसकी जवाबदेही कौन लेगा।

 

Advertisement
Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close