Breaking news
Advertisement
क्राइमछत्तीसगढ़

शिक्षक ने नाबालिग छात्रा को बंधक बनाकर किया जबरदस्ती रेप, बड़ी बहन को जान से मारने की दी धमकी…

राजनाँदगाँव। राजनाँदगाँव जिले में दुष्कर्म कीएक बेहद शर्मनाक घटना सामने आई है। जहाँ सालेह हायर सेकेंडरी स्कूल के शिक्षक महेंद्र मेश्राम ने गुरु -शिष्य की मर्यादा को तार–तार कर दिया है। शिक्षक ने जबरदस्ती नाबालिग छात्रा के साथ बलात्कार की घटना को अंजाम दिया है.वही मामलें में पुलिस ने आरोपी को जेल के सलाखों के बीच भेज दिया है.

बता दें कि आरोपी शिक्षक ने अपने स्कूल की 11वी कक्षा की नाबालिग छात्रा को 3 दिसम्बर को अपने पास एक सुनसान जगह में मिलने बुलाया। उसने छात्रा को धमकी दी कि अगर वह नहीं आई तो वह उसके बड़ी बहन की हत्या कर देगा। इसके बाद छात्रा जब शिक्षक के बताये पते पर पहुँची तो शिक्षक महेंद्र मेश्राम ने उसे बंधक बना कर जबरदस्ती उसके साथ ब्लात्कार किया। घटना राजनांदगांव के डोंगरगांव थाना क्षेत्र स्थिति सालेह गांव में सालेह हायर सेकेंडरी स्कूल की है।

शिक्षक द्वारा किये कुकृत्य से छात्रा डरी सहमी रहीं। घटना के दो दिन बाद डोंगरगांव थाने पहुँच कर अपनी आपबीती बताई। पुलिस ने धारा 363,376, 506, 323 व पॉक्सो एक्ट के तहत एफआइआर दर्ज कर आरोपी शिक्षक को कल देर रात गिरफ्तार कर लिया हैं।

Advertisement
Tags

Editorjee News

I am admin of Editorjee.com website. It is Hindi news website. It covers all news from India and World. I updates news from Politics analysis, crime reports, sports updates, entertainment gossip, exclusive pictures and articles, live business information .

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close