Breaking news
Advertisement
क्राइमछत्तीसगढ़

Raipur Group Suicide Case Update : सामूहिक खुदकुशी मामले में बड़ा अपडेट, इन कारणों से परेशान था परिवार, सुसाइड नोट से हुआ खुलासा

रायपुर। राजधानी रायपुर के मठपुरैना BSUP कॉलोनी में सेन परिवार सामूहिक खुदकुशी मामले में एक और बडा खुलासा हुआ है। बताया जा रहा है कि कर्ज समेत 3 कारणों से खुदकुशी की गई है। जांच में लोन नहीं पटा पाने के कारण और बीमारी समेत भाई से विवाद के चलते की पूरे परिवार द्वारा सामूहिक खुदकुशी की बात सामने आई है।

बता दें कि सुसाइड नोट में मृतक लखनलाल सेन के पैर में बंधी पट्टी का भी जिक्र है। मृतक ने डायरी में सुसाइडल नोट लिखा था जिसमें लोन का हिसाब-किताब लिखा है। बता दें कि लखनलाल सेन ने अपनी पत्नी रानू सेन समेत 14 साल की नाबालिग के साथ एक ही फंदे पर सामूहिक खुदकुशी की थी। वहीं, टिकरापारा थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।

मृतकों में लखन लाल सेन पिता भोकराम सेन (48), मृतिका रानू सेन पति लखन लाल सेन (42) और मृतिका पायल सेन पिता लखन लाल सेन (14) शामिल है। शुरुआती जानकारी के मुताबिक़ तीनो ने दो दिन पहले ही सुसाइड कर लिया था। गुरुवार रात को जब पड़ोसियों को बंद घर के भीतर से सड़ांध महसूस हुई तब इसकी सूचना पुलिस को दी गई। बहरहाल पुलिस ने आसपास के लोगों से इस बारें में पूछताछ शुरू कर दी है।

छत्तीसगढ़ी फिल्म “गांव के ज़ीरो शहर मा हीरो” के कलाकारों से खास बातचीत, इस दिन होगी रिलीज…

Advertisement
Tags

Editorjee News

I am admin of Editorjee.com website. It is Hindi news website. It covers all news from India and World. I updates news from Politics analysis, crime reports, sports updates, entertainment gossip, exclusive pictures and articles, live business information .

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close