ड्रग्स तस्कर के मुख्य सरगना नव्या मल्लिक और विधि अग्रवाल कोर्ट में पेश, फिर भेजे गए 14 दिन की रिमांड पर जेल!
Navya Mallik, the chief gangster of drugs smugglers and presented in Vidhi Aggarwal court, then sent on 14 days remand sent

हिमांशु/राजधानी के हाइप्रोफाइल ड्रग्स मामले के आरोपी दोनों युवति नव्या मालिक और विधि अग्रवाल को आज एनडीपीएस की स्पेशल कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट ने दोनों को 14 दिन की न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। पुलिस 29 सितंबर को चालान पेश कर सकती है.
बता दें कि दोनों ही आरोपी छत्तीसगढ़ में सक्रिय बड़े ड्रग्स नेटवर्क की अहम कड़ी मानी जा रही हैं। पुलिस जांच में सामने आया है कि नव्या और विधि हाई प्रोफाइल कॉलोनियों और पार्टियों में ड्रग्स सप्लाई का काम करती थीं। बड़े कारोबारियों के बच्चों से लेकर पढ़ाई कर रहे युवाओं तक इनका नेटवर्क फैला हुआ था

सूत्रों के मुताबिक, दोनों आरोपी लंबे समय से नशे के कारोबार में सक्रिय थीं और प्रदेश में ड्रग्स की बड़ी खेप पहुंचाने का काम करती थीं। इनकी गिरफ्तारी के बाद पुलिस अब इनके संपर्क में रहे सप्लायर और ग्राहकों की भी तलाश कर रही है। वहीं कोर्ट से रिमांड खत्म होने के बाद पेशी के दौरान सुरक्षा व्यवस्था भी कड़ी रखी गई थी।

ड्रग्स मामले में कार्रवाई के बाद राजधानी में हलचल तेज है। पुलिस का दावा है कि दोनों आरोपियों से पूछताछ के बाद ड्रग्स सप्लाई के इस पूरे नेटवर्क की और परतें खुल सकती हैं।



