छत्तीसगढ़ के इस प्रसिद्ध मंदिर में नवरात्रि की धूम, बैगा समाज के जस गीत से भक्तिमय हुआ मंदिर परिसर
सूरजपुर। Bageshwari Devi Mandir: आज से चैत्र नवरात्रि की शुरूआत हो चुकी है। सुबह से ही मंदिरों में भक्तों की भीड़ देखने को मिल रही है। हर कोई मां दुर्गा के दर्शन के लिए लंबी कतारें लगाए हुए हैं। वहीं छत्तीसगढ़ के सूरजपुर के ओड़गी ब्लॉग में प्रसिध्द मंदिर मां बागेश्वरी देवी के दरबार में सुबह से ही दर्शन के लिए लंबी कतारें लगी हुई हैं। आज मां सोने के मुखौटे में दर्शन दे रही हैं, जिसे देखने के लिए श्रद्धालुओं में खास उत्साह देखा गया।
बता दें कि,ऊंचे पर्वत पर विराजमान माता के दर्शन के लिए भक्त कठिन चढ़ाई पार कर मंदिर तक पहुंचे मंदिर परिसर में जयकारों की गूंज के साथ-साथ बैगा समुदाय द्वारा माता के जस गीत मांदर की थाप पर गाए जा रहे हैं,जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। गढ़ बैगा और उनके सहयोगियों द्वारा माता के गर्भगृह में निरंतर 7 कलश दीप प्रज्ज्वलित किए गए। सीढ़ियों पर भी माता के सेवक भक्ति गीत गाते नजर आ रहे हैं, जिससे हर कदम पर भक्ति की अनुभूति हो रही है।
वहीं श्रध्दालुओं की भीड़ को देखते हुए प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर है। सुरक्षा के लिए भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया। वहीं स्वास्थ्य विभाग की टीमें भी जगह-जगह मौजूद हैं, ताकि किसी भी आपात स्थिति से तुरंत निपटा जा सके।कुदरगढ़ महोत्सव को लेकर तैयारियां भी जोरों पर हैं।
Bageshwari Devi Mandir: इस दौरान पूर्व गृह मंत्री व कुदरगढ़ ट्रस्ट के अध्यक्ष रामसेवक पैकरा भी काफी एक्टिव मोड में नजर आए। उन्होंने माता के मंदिर से लेकर नीचे महोत्सव स्थल तक पहुंचकर व्यवस्थाओं का बारीकी से निरीक्षण किया और एक-एक व्यवस्था का जायजा लिया, साथ ही मेला परिसर में ओड़गी तहसीलदार चंद्रशिला द्वारा भी व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने का काम लगातार जारी है।




