सीएम साय का मध्यप्रदेश दौरा आज, इस निजी कार्यक्रम में होंगे शामिल, यहां देखें मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम
रायपुर। CM Sai Visit MP : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज मध्यप्रदेश का दौरा करेंगे। वे सुबह 9 बजे रायपुर से रवाना होकर ग्वालियर पहुंचेंगे, जहां वे एक निजी कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके बाद, वे रायगढ़ जाएंगे और अघोर गुरुपीठ में दर्शन करेंगे। शाम 5 बजे वे रायगढ़ से वापस रायपुर लौट आएंगे।
बता दें कि, सीएम साय सुबह 8:40 बजे रायपुर निवास से एयरपोर्ट रवाना हुए। इसके बाद उन्होंने 9:05 बजे स्टेट प्लेन से ग्वालियर के लिए उड़ान भरे। इसके बाद वे 10:30 बजे ग्वालियर पहुंचकर सिंधी कॉलोनी, कम्पू में कार्यक्रम होंगे।
CM Sai Visit MP :वहीं दोपहर 12:00 बजे सीएम साय ग्वालियर से रायगढ़ रवाना होंगे और दोपहर 2:00 बजे जिन्दल एयर स्ट्रिप रायगढ़ पहुंचकर बनौरा के अघोर गुरुपीठ में दर्शन करेंगे। शाम 4:00 बजे महापल्ली मिनी स्टेडियम हेलीपैड से हेलीकॉप्टर द्वारा रायपुर लौटना, 5:05 बजे निवास पहुंचेंगे।





