छत्तीसगढ़ वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष सलीम राज का बयान, कहा-‘हिंदुओं की भावनाओं को ठेस पहुंचाने का मकसद नहीं था’
रायपुर। CG Waqf Board: रायपुर के पुरानी बस्ती में रहने वाले कई हिंदू परिवारों को वक्फ बोर्ड ने नोटिस थमा दिया है, जिसमें दावा किया गया है कि उनके मकान वक्फ बोर्ड की जमीन पर बने हुए हैं। वहीं अब इस मामले में छत्तीसगढ़ वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष सलीम राज का बयान सामने आया है।
इस बयान में उन्होंने कहा कि, छत्तीसगढ़ वक्फ बोर्ड द्वारा जो नोटिस भेजा गया उसमें हिंदुओं की भावनाओं को ठेस पहुंचाने का मकसद नहीं था। बल्कि उन्हें नोटिस इस लिए भेजा गया था कि पहले उस जगह निवासरत कौन था। यही जानने के लिए उन्हें नोटिस भेजा गया था। उन्होंने बताया कि, साक्ष्य पेश करने के लिए समय बढ़ा दिया गया है। अब करीब 1 महीने का समय दिया गया है।
CG Waqf Board: सलीम राज ने बतााय कि, इस दौरान अगर उन्हें वक्फ बोर्ड के पेपर देखना है तो वह देख सकते हैं। नोटिस का अर्थ यह नहीं है कि किसी को भी उसकी जमीन बेदखल किया जाए। नोटिस किराए की राशि को लेकर भेजा गया है। क्यों कि जो किराया लिया जाता है उसका उपयोग जनहित के कामों में उपयोग किया जाता है।




