Breaking news
Advertisement
कोरबाछत्तीसगढ़बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़

CG NEWS : सीएसईबी का राखड़ बांध टूटा, गांव में घुसा मलबा, डेम की मरम्मत में लापरवाही का आरोप

 

कटघोरा ब्लॉक के ग्राम डिंडोलभाटा में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई जब शुक्रवार सुबह तेज बारिश के चलते सीएसईबी (छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत मंडल) का राखड़ बांध टूट गया। बांध के टूटते ही राखड़ युक्त मलबा तेज बहाव के साथ गांव की ओर बढ़ा और देखते ही देखते कई घरों तक पहुंच गया। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया है।

गांव में मची चीख-पुकार, लोगों को बाहर निकालने में जुटा प्रशासन

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस, प्रशासनिक अमला और सीएसईबी के अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं। राहत और बचाव कार्य जारी है। प्रशासन गांव को खाली कराने में जुटा हुआ है ताकि किसी बड़ी जनहानि को टाला जा सके। फिलहाल किसी तरह की जनहानि की सूचना नहीं है, लेकिन गांव में दहशत का माहौल है।

 

डेम की मरम्मत में लापरवाही का आरोप

स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि डेम की मरम्मत में लापरवाही बरती गई थी, जिसके चलते यह हादसा हुआ है। बार-बार शिकायतों के बावजूद डेम की स्थिति को नजरअंदाज किया गया, जिसका परिणाम अब पूरे गांव को भुगतना पड़ रहा है।

प्रशासन द्वारा स्थिति पर नजर रखी जा रही है और राहत कार्य लगातार जारी है। इस मामले में सीएसईबी की जवाबदेही और डेम की सुरक्षा को लेकर कई सवाल खड़े हो रहे हैं।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close