Breaking news
Advertisement
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंग-न्यूज़बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़रायपुर

‘महंगी बिजली बिल से खून चूस रही BJP’, कांग्रेसियों ने सरकार को जगाने खून से लिखा पत्र

हिमांशु पटेल/ रायपुर। Raipur News: रायपुर में आज कांग्रेस पार्टी ने बिजली बिल वृद्धि के विरोध में अनोखा और प्रतीकात्मक प्रदर्शन किया। जिला कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में कांग्रेसजनों ने सरकार को जगाने की कोशिश करते हुए अपने ही खून से मुख्यमंत्री के नाम खत लिखा। आरोप है कि लगातार बढ़ रहे बिजली बिलों से आम जनता परेशान है, लेकिन सरकार इस मुद्दे पर गंभीर नहीं है।

रायपुर जिला कांग्रेस का कहना है कि बढ़ी हुई बिजली दरों ने लोगों का बजट बिगाड़ दिया है, और सरकार “जनता त्रस्त, सरकार मस्त” की स्थिति में है। इसी के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ता आज सड़कों पर उतरे और खून से खत लिखकर सरकार को चेताया।

Raipur News: कांग्रेस नेता विकास उपाध्याय ने कहा कि, जनता को 400 यूनिट तक बिजली बिल से राहत मिलनी चाहिए लेकिन सरकार चुप है। इसलिए मजबूर होकर कांग्रेसजनों ने खून से खत लिखकर अपनी बात दर्ज कराई है। इसी तरह कांग्रेस युवा नेता आकाश शर्मा ने भी सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि, महंगी बिजली से हर घर परेशान है और प्रदेश की जनता राहत चाहती है। कांग्रेस ने चेतावनी दी है कि यदि सरकार ने जल्द निर्णय नहीं लिया, तो बड़े स्तर पर आंदोलन किया जाएगा।

 

Advertisement
Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close