Breaking news
Advertisement
छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ट्रेंडिंग-न्यूज़बड़ी खबरबिलासपुर

Bilaspur News: लापरवाही ने छीनी मासूम की जान, लोहे का पाइप गिरने से आंगनबाड़ी में बच्ची की मौत

बिलासपुर। Bilaspur News: छत्तीसगढ़ की न्यायधानी बिलासपुर से एक खबर आई है। जहां आंगनबाड़ी में खेल रही मासूम के ऊपर लोहे का पाइप गिरने से उसकी मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार, घटना 14 अगस्त की है। जिसके बाद पुलिस ने इस मामले में आंगनबाड़ी परिसर में सामान रखने वाले एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया है।

दरअसल,यह पूरा मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र का है। जहां तालापारा की रहने वाली तीन साल की मासूम मुस्कान महिलांग पास के ही आंगनबाड़ी में पढ़ने जाती थी। हादसे वाले दिन भी वह आंगनबाड़ी गई हुई थी। इस दौरान खेलते वक्त परिसर में रखा लोहे का पाइप बच्ची के ऊपर गिर गया जिससे की उसे लहूलुहान हालत में अस्पताल ले जाया गया जहां उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई।

Bilaspur News: हैरानी की बात तो ये है कि, घटना के बाद पुलिस ने बच्ची के शव का पोस्टमॉर्टम कराया लेकिन, एक सप्ताह बाद भी इस पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। जिससे की परिजनों ने नाराजगी जताई। जिसके बाद पुलिस ने DJ संचालक के खिलाफ केस दर्ज किया गया। जांच में पता चला की आंगनबाड़ी परिसर में ही डीजे संचालक रोहित देवांगन ने अपने डीजे का सामान और लोहे के पाइप रख दिया था। जिसके खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया। अधिकारियों ने बताया कि, पुलिस ने देवांगन को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जांच की जा रही है।

Advertisement
Tags

Editorjee News

I am admin of Editorjee.com website. It is Hindi news website. It covers all news from India and World. I updates news from Politics analysis, crime reports, sports updates, entertainment gossip, exclusive pictures and articles, live business information .

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close