Breaking news
Advertisement
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंग-न्यूज़बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़रायपुर

अंतर्राज्यीय गांजा तस्करी का भंडाफोड़, युवक-युवती मिलकर शहर भर कर रहे थे गांजा की सप्लाई, चार आरोपी गिरफ्तार

हिमांशु पटेल/ रायपुर। Raipur Ganja Smuggling: राजधानी रायपुर में नशे के सौदागरों के हौसले इस कदर बुलंद होते जा रहे हैं कि लगातार शहर भर में अलग-अलग इलाको से गांजा,सुखे नशे की तस्करी जारी है। रायपुर पुलिस समय-समय पर लगातार अभियान तो चला रही, इसके बावजूद तस्करों के हौसले इस कदर बुलंद है की राजधानी को सुरक्षित नशे के काले कमाई का अड्डा मान रहे हैं। रायपुर पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, रायपुर पुलिस ने ऑपरेशन निश्चय के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए गांजा तस्करी में शामिल एक अंतर्राज्यीय गिरोह का भंडाफोड़ किया है।

थाना टिकरापारा क्षेत्र में पुलिस ने चार आरोपियों जिनमें एक युवती भी शामिल है को गांजा के साथ रंगे हाथ पकड़ा है। आरोपियों के कब्जे से कुल 23 किलो 14 ग्राम गांजा और एक बुलेट मोटरसाइकिल जब्त की गई है, जिसकी कुल कीमत करीब 3 लाख 80 हजार रुपये आंकी गई है। गिरफ्तार आरोपियों में शेख सारूख उर्फ शाहरूख, पलक नागवानी उर्फ मिस बच्ची, प्रतीक शर्मा और मोहम्मद शमीम शामिल हैं। पुलिस के मुताबिक शाहरूख थाना गंज का हिस्ट्रीशीटर अपराधी है, जिसके खिलाफ करीब एक दर्जन आपराधिक प्रकरण दर्ज हैं।

Raipur Ganja Smuggling: मिली जानकारी के अनुसार, महिला आरोपी पलक नागवानी पहले भी हत्या और नारकोटिक एक्ट के मामलों में जेल जा चुकी है। एण्टी क्राइम एंड साइबर यूनिट और थाना टिकरापारा पुलिस की संयुक्त टीम ने मुखबिर की सूचना पर कमल विहार इलाके से कार्रवाई को अंजाम दिया। चारों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 20(बी), 20(सी) और 29 के तहत अपराध दर्ज किया गया है। पुलिस अब फॉरवर्ड और बैकवर्ड लिंकेज के आधार पर अन्य संलिप्त आरोपियों की तलाश में जुटी है।

 

 

Advertisement
Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close