Breaking news
Advertisement
क्राइमछत्तीसगढ़राजनांदगाँव

राजनांदगांव में हाईटेक लूटकांड का खुलासा: पीड़ित ही निकला मास्टरमाइंड, पुलिस ने भेजा जेल

 

राजनांदगांव : छत्तीसगढ़ में लूट, हत्या और चोरी की घटनाएं आम होती जा रही हैं, लेकिन हाल ही में एक हाईटेक लूटकांड ने पुलिस को भी चौंका दिया। राजनांदगांव जिले के डोंगरगढ़ थाना क्षेत्र में हुए एक लूट के मामले में पुलिस ने चौंकाने वाला खुलासा किया है। जिस पीड़ित असगर खान ने पुलिस में लूट की रिपोर्ट दर्ज कराई थी, उसी का साथी नकीब खान ही लूटकांड का मास्टरमाइंड निकला।

चाकू की नोंक पर लूटी गई ज्वेलरी

कुछ दिन पहले करवारी बांस डिपो के पास दो अज्ञात युवकों ने असगर खान से चाकू की नोंक पर कीमती गहने, मोबाइल लूट लिए थे और जबरन फोनपे से ₹98,000 ट्रांसफर करा लिए थे। घटना की शिकायत पर डोंगरगढ़ पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

READ MORE : रायपुर में फुटपाथ कब्जे पर निगम की सख्त कार्रवाई: वीडियोग्राफी के बाद 59 दुकानदारों से वसूला 1.03 लाख जुर्माना

 

साथी नकीब खान ने ही रची थी साजिश

जांच के दौरान पुलिस को असगर खान के साथ मौजूद नकीब खान की गतिविधियों पर शक हुआ। जब उससे सख्ती से पूछताछ की गई, तो उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया और बताया कि उसने ही अपने साथियों पिंटू उर्फ हीरेन्द्र सिन्हा, भरत बंसोड़ और एक नाबालिग लड़के के साथ मिलकर इस पूरी घटना को अंजाम दिया।

मासूम बनकर कर रहा था आरोपियों की मदद

थाना प्रभारी जितेंद्र वर्मा ने बताया कि मुख्य साजिशकर्ता नकीब खान घटना के बाद खुद को मासूम बताकर पुलिस के सामने मददगार बनने का नाटक कर रहा था। लेकिन गहराई से जांच करने पर वह खुद ही लूटकांड का साजिशकर्ता निकला।

READ MORE : जामा मस्जिद में सामाजिक बैठक के दौरान दो पक्षों में झड़प, विवाद ने मारपीट का लिया रूप, मामला दर्ज

सभी आरोपी गिरफ्तार, भेजे गए जेल

पुलिस ने चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। वहीं, इस मामले में और भी खुलासे की संभावना जताई जा रही है। पुलिस ने यह भी स्पष्ट किया कि ऐसे हाईटेक अपराधों के लिए विशेष सतर्कता बरती जा रही है।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close