Breaking news
Advertisement
bastarछत्तीसगढ़ट्रेंडिंग-न्यूज़देश-विदेशपॉलिटिक्सबड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़रायपुर

“G RAM G” को लेकर सदन में जोरदार हंगामा,विपक्ष ने लाया स्थगन प्रस्ताव

प्रविंस मनहर/रायपुर – छत्तीसगढ़ विधानसभा बजट सत्र में शून्यकाल के दौरान आज जोरदार हंगामा देखने को मिला। कांग्रेस ने G RAM G पर स्थगन प्रस्ताव लाया लेकिन सदन ने इस स्थगन प्रस्ताव को अग्राह्य कर दिया। इस दौरान पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि पहले की मनरेगा व्यवस्था अधिक बेहतर थी और सरकार को इस दिशा में ध्यान देना चाहिए। वही भाजपा विधायकअजय चंद्राकर ने विपक्ष पर पलटवार करते हुए कहा कि सदन राजनीति का मंच नहीं,बल्कि जनता के मुद्दों पर चर्चा का स्थान है। उन्होंने कहा कि सदन का समय कीमती है और इसे बेवजह बाधित नहीं किया जाना चाहिए। स्थगन प्रस्ताव को लेकर पक्ष और विपक्ष के बीच तीखी बहस हुई, जो जल्द ही नारेबाजी और हंगामे में बदल गई। नेता प्रतिपक्ष ने भी अपनी बात रखते हुए कहा कि जनता के मुद्दों पर आवाज उठाना विपक्ष की जिम्मेदारी है और वे इसे निभाते रहेंगे। हंगामे के कारण सदन की कार्यवाही बाधित हुई और अंततः 5 मिनट के लिए स्थगित करनी पड़ी।

Advertisement
Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close