Breaking news
Advertisement
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंग-न्यूज़पॉलिटिक्सबड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़रायपुर

बस्तर जिला अधिवक्ता संघ चुनाव में पुनर्गणना के बाद सचिव पद पर निर्वाचित हुए संतोष चौधरी

प्रविंस मनहर/रायपुर – जगदलपुर (बस्तर) जिला अधिवक्ता संघ के चुनाव वर्ष 2025 से 27 के लिए 23दिसम्बर 2025 को संपन्न हुआ था,जिसमें सचिन पद हेतु संतोष चौधरी को चुनाव अधिकारी के द्वारा 4 मतों से विजय घोषित किया गया था। बता दे की सचिव पद के उम्मीदवार लिखेश्वर जोशी के द्वारा अपील समिति के समक्ष पुनः मतगणना हेतु आवेदन प्रस्तुत किया था। जिस पर अपील समिति ने सचिव पद के तीनों प्रत्याशियों एवं निर्वाचन अधिकारी से जवाब तलब किया,तत्पश्चात अपीलीय समिति के द्वारा पुनः मतगणना सम्पन्न कर परिणाम कि सूचना से एक सप्ताह के भीतर प्रस्तुत करने काआदेश किया गया था । चुनाव अधिकारी द्वारा आज दिनांक 12 जनवरी को दोपहर 2:00 बजे से मत करना प्रारंभ किया गया था जिस पर सचिव पद हेतु कुल 428 मतों में से संतोष चौधरी को 160 मत प्राप्त हुए लिखेस्वर जोशी को 156 मत एवं पवन राजपूत को 96 मत प्राप्त हुए,तथा 16 मत खारिज हुए है। आज मतगणना पश्चात् चुनाव अधिकारी के द्वारा सांतोस चौधरी को 4 मतों से विजयी घोषित कर दिया गया है।

Advertisement
Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close