छत्तीसगढ़ विधानसभा का 14 वां दिन आज, डिप्टी CM विजय शर्मा, मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल देंगे सवालों के जवाब
रायपुर। CG Budget Session Day 14: छत्तीसगढ़ विधानसभा के बजट सत्र का आज 14वां दिन है। ऐसे में आज सदन में कई मुद्दों पर चर्चा होगी। वहीं डिप्टी CM विजय शर्मा और मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल सदन में सवालों के जवाब देंगे।
बता दें कि, ध्यानाकर्षण में वितरित फोर्टीफाइड चावल में अनियमितता मामले में चर्चा की जाएगी। विधायक ओंकार साहू PDS (सार्वजनिक वितरण प्रणाली) पर ध्यानाकर्षण करेंगे और दूसरे ध्यानाकर्षण में विधायक सुशांत शुक्ला ध्यान केंद्रित करेंगे। जिसमें विशेष सहायता योजना की राशि में अनियमितता का मुद्दा भी उठेगा
CG Budget Session Day 14: वहीं विधानसभा में आज अहम विधेयक पारित होंगे। धर्म स्वातंत्र्य विधेयक के पुनःस्थापन पर सबकी निगाहें होंगी। इसके अलावा छत्तीसगढ़ नगर एवं ग्राम निवेश (संशोधन) विधेयक पर चर्चा होगी और छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल (संशोधन) विधेयक पारित होगा। विधायक सुशांत शुक्ला के तारांकित प्रश्न पर आधे घंटे की चर्चा होगी। खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मंत्री जवाब देंगे।




