Breaking news
Advertisement
देश-विदेशपॉलिटिक्सबड़ी खबर

उच्चतम न्यायालय कर्नाटक में 15 बागी विधायकों की याचिका पर आज सुनवाई करेगा

उच्चतम न्यायालय कर्नाटक में सत्तारुढ़ कांग्रेस-जनता दल (सेक्युलर) गठबंधन के 15 बागी विधायकों की एक याचिका पर आज सुनवाई करेगा। ये विधायक विधानसभा अध्यक्ष के.आर. रमेश कुमार को उनके इस्तीफे स्वीकार करने का निर्देश देने की मांग कर रहे हैं। प्रधान न्यायाधीश रंजन गोगोई की अध्यक्षता में एक पीठ दस विधायकों की लम्बित याचिका के साथ कांग्रेस के पांच विद्रोही विधायकों की याचिका पर आज सुनवाई करने पर सहमत हुई थी।

पांच विधायक विधानसभा अध्यक्ष द्वारा उनके इस्तीफे स्वीकार न करने के खिलाफ शनिवार को उच्चतम न्यायालय गए थे।

न्यायालय ने शुक्रवार को विधानसभा अध्यक्ष को गठबंधन के दस बागी विधायकों के इस्तीफे और उनकी अयोग्यता के बारे में आज तक कोई फैसला न लेने का निर्देश दिया था।

इस बीच, अध्यक्ष ने कल विधानसभा में घोषणा की थी कि एच.डी. कुमारस्वामी सरकार बृहस्पतिवार को सुबह ग्यारह बजे विश्वासमत का सामना करेगी। विधानसभा की कार्यवाही कल फिर शुरू हुई।

कर्नाटक भाजपा अध्यक्ष बी एस येडियुरप्‍पा ने कहा है कि भाजपा राज्य में चार-पांच दिन में सरकार बनाएगी।

Advertisement
Tags

Editorjee News

I am admin of Editorjee.com website. It is Hindi news website. It covers all news from India and World. I updates news from Politics analysis, crime reports, sports updates, entertainment gossip, exclusive pictures and articles, live business information .

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close