Breaking news
Advertisement
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंग-न्यूज़बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़रायपुर

प्रदेश में गर्मी का सितम… बदला स्कूलों का समय, अब इतने बजे लगेंगी क्लासेस

रायपुर। School Timings Change: छत्तीसगढ़ में मौसम का मिजाज बदला हुआ है। मार्च महीने की शुरूआत होते ही भीषण गर्मी से लोगों का हाल बेहाल हो गया है। बढ़ती गर्मी को देखते हुए जिला प्रशासन ने स्कूलों के समय में अहम बदलाव किया है। छात्रों की सेहत को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया गया है।

जारी आदेश के अनुसार, अब रायपुर जिले के सभी शासकीय और निजी स्कूल सुबह 7:30 बजे से लेकर 11:30 बजे तक संचालित होंगे। शालाएं दो पाली में संचालित होगी। पहली पाली में प्राथमिक और पूर्व माध्यमिक कक्षाएं सुबह 7:30 से 11:30 बजे तक चलेंगी। वहीं दूसरी पाली में हाई स्कूल और हायर सेकेंडरी कक्षाएं दोपहर 11:30 से शाम 4:30 बजे तक संचालित होंगी

School Timings Change:बता दें कि, यह आदेश सोमवार से प्रभावी कर दिया गया है और अगली सूचना तक लागू रहेगा। जिला शिक्षा अधिकारी ने कहा कि, छात्रों की सेहत को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया गया है। गर्मी को देखते हुए अभिभावकों और स्कूल प्रबंधन को भी जरूरी सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।

यह भी देखें

Advertisement
Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close