छत्तीसगढ़ट्रेंडिंग-न्यूज़धर्मबड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़रायपुर
चैत्र नवरात्रि की शुरूआत आज से, पहले दिन होगी मां शैलपुत्री की पूजा, मंदिरों में लगा भक्तों का तांता
Chaitra Navratri 2026: शैलपुत्री को समर्पित है। शैल का अर्थ होता है हिमालय और पर्वतराज हिमालय की पुत्री होने के चलते पार्वती माता को शैलपुत्री के नाम से जाना जाता है।
मान्यता है कि नवरात्रि के प्रथम दिन घट स्थापना करना के बाद माता शैलपुत्री की विधि-विधान से पूजा करनी चाहिए। ऐसा करने से बेहद शुभ फल की प्राप्ति होती है।इसके अलावा माता शैलपुत्री को सफेद रंग बहुत प्रिय है। इसलिए आज के दिन सफेद रंग के वस्त्र पहनना शुभ माना जाता है।
Chaitra Navratri 2026: कहा जाता है कि नवरात्रि में मां दुर्गा पृथ्वी लोक में अपने भक्तों को आशीर्वाद देने के लिए आती है। माता शैलपुत्री की पूजा के समय माता को रोली, अक्षत, सिंदूर, धूप, दीप और पुष्प अर्पित करना चाहिए। इसके अलावा मां शैलपुत्री को लाल गुड़हल का फूल या कोई भी सफेद फूल पूजा में शामिल करना शुभ माना जाता है।
Advertisement




