Breaking news
Advertisement
छत्तीसगढ़मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर

CG NEWS : रीजनल अस्पताल परिसर में गंदगी का अंबार, स्वच्छता के नाम पर हो रही मनमानी

 

एमसीबी जिले के कोयलांचल नगरी चिरमिरी गोदरीपारा के रीजनल अस्पताल परिसर में गंदगी का अंबार लगा हुआ है, जिससे अस्पताल आने वाले मरीज और उनके परिवार वाले अस्वच्छता की वजह से और बीमार होने का खतरा बढ़ गया है। अस्पताल परिसर में शराब की खाली बोतलें, कूड़ा-करकट और बड़े-बड़े झाड़ियां देखने को मिल रही हैं, जबकि अस्पताल से निकलने वाले कूड़े-कर्कट खुले में पड़े हैं, जो गंभीर स्वास्थ्य संकट को जन्म दे सकते हैं।

READ MORE : CG में पशु तस्करी पर पुलिस की सख्ती : पिकअप वाहन में भैंस ले जा रहे दो तस्करों को हिरासत में लिया

 

वहीं, एसईसीएल चिरमिरी प्रबंधन स्वच्छता के नाम पर करोड़ों रुपए के टेंडर जारी करता है, लेकिन ठेकेदार टेंडर को सिर्फ कागजों तक सीमित रखकर दो-चार मजदूर लगाकर केवल दिखावा करते हैं और मोटी रकम हासिल कर लेते हैं। पर असली गंदगी जस की तस बनी रहती है।

जब इस मामले में एसईसीएल चिरमिरी सिविल विभाग के उच्च अधिकारी अवनीश कुमार से संपर्क करने का प्रयास किया गया तो वे कार्यालय में उपलब्ध नहीं मिले और फोन भी नहीं उठाया। अन्य अधिकारियों से भी संपर्क साधना मुश्किल रहा, कुछ ने दो-चार दिन का वक्त मांगा, ताकि इस दौरान ठेकेदार को आदेश देकर केवल दिखावटी सफाई करवा दी जाए और मीडिया की निगाहों से बचा जा सके।

READ MORE : छत्तीसगढ़ में कोविड मरीजों की संख्या में इजाफा, CMHO ने कहा- स्वास्थ्य अमला पूरी तरह सक्रिय

अब यह देखना बाकी है कि एसईसीएल चिरमिरी प्रबंधन ऐसे ठेकेदारों के खिलाफ कोई कड़ी कार्रवाई करता है या फिर गंदगी और मनमानी के बीच ही स्वच्छता के नाम पर केवल कागजी कवरेज जारी रहेगा। आने वाला समय ही इस बात का फैसला करेगा।

 

 

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close