Breaking news
Advertisement
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंग-न्यूज़पॉलिटिक्सबड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़रायपुर

रामकृष्ण हॉस्पिटल में बड़ी लापरवाही,सिवरेज टैंक में उतरे 3 मजदूरों की मौत,अस्पताल में हंगामा

प्रविंस मनहर/रायपुर – राजधानी रायपुर में कल देर रात दर्दनाक हादसा हो गया। प्रदेश के सबसे बड़े अस्पताल कहे जाने वाले रामकृष्ण हॉस्पिटल में बड़ा लापरवाही का मामला सामने आया हैं। दरअसल रामकृष्ण हॉस्पिटल में मंगलवार रात एक दर्दनाक हादसा हो गया। सिवरेज टैंक की सफाई के दौरान उसमें उतरे तीन मजदूरों की जहरीली गैस के कारण मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक,अस्पताल परिसर में बने सिवरेज टैंक की सफाई के लिए तीनों मजदूरों को अंदर उतारा गया था। इसी दौरान टैंक में मौजूद जहरीली गैस की चपेट में आने से एक-एक कर तीनों की हालत बिगड़ती गई और मौके पर ही उनकी मौत हो गई। घटना के बाद अस्पताल परिसर में भारी हंगामा देखने को मिला। मृतकों के परिजन और स्थानीय लोग बड़ी संख्या में अस्पताल पहुंच गए और गेट पर पुलिसकर्मियों के साथ झूमाझटकी हुई। आक्रोशित भीड़ अस्पताल के अंदर घुस आई और जमकर विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान परिजन बिलखते नजर आए।

मृतकों के परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि मजदूरों को बिना किसी सुरक्षा उपकरण के सिवरेज टैंक में उतारा गया। खर्च बचाने के लिए नियमों की अनदेखी की गई और प्रशिक्षित कर्मचारियों की जगह सामान्य मजदूरों से सफाई कराई गई। परिजनों का आरोप है कि यदि सुरक्षा मानकों का पालन किया गया होता,तो यह दर्दनाक हादसा टाला जा सकता था। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और पूरे घटनाक्रम को लेकर कार्रवाई की बात कही जा रही है।

Advertisement
Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close