छत्तीसगढ़ट्रेंडिंग-न्यूज़बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़रायपुर
छत्तीसगढ़ विधानसभा बजट सत्र का 13 वां दिन आज, सदन में पारित किए जाएंगे 4 संशोधन विधेयक
रायपुर। CG Budget Session: छत्तीसगढ़ विधानसभा के बजट सत्र का आज 13 वां दिन है। आज सदन में जंबूरी अनियमितता, शालाओं का युक्तिकरण का मुद्दा गूंजेगा। जिसे लेकर शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव, लखन लाल देवांगन,अरुण साव सवालों के जवाब देंगे।
वहीं ध्यानाकर्षण में बीजेपी विधायक विक्रम उसेंडी वन मंडल भानु प्रतापपुर अंतर्गत अवैध पेड़ कटाई एवं हैवी माइल्स गाड़ियों के परिचालन का मुद्दा उठाएंगे।तकनीकी शिक्षा क्षेत्र में अनियमितता का मुद्दा भी ध्यानाकर्षण में उठाया जाएगा।
CG Budget Session: बता दें कि, आज सदन में विधायक रिकेश सेन,सुशांत शुक्ला,मोती लाल साहू, इंद्रशाह मांडवी याचिकाओं की प्रस्तुति करेंगे। इसके साथ ही चार संशोधन विधेयक भी पारित किए जाएंगे।
Advertisement




