छत्तीसगढ़ट्रेंडिंग-न्यूज़बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़रायपुर
छत्तीसगढ़ विधानसभा बजट सत्र का 11 वां दिन आज, राज्यपाल द्वारा लौटाए विधेयक पर होगी चर्चा
रायपुर। CG Assembly Budget Session: छत्तीसगढ़ विधानसभा बजट सत्र की कार्यवाही का आज 11 वां दिन है। खाद्य मंत्री और महिला बाल विकास मंत्री प्रश्नों का जवाब देंगे। राज्यपाल द्वारा लौटाये गये विधेयक की सदन में सूचना दी जाएगी।
वहीं धरमलाल कौशिक खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड द्वारा सामग्री आपूर्ति में अनियमितता किये जाने की ओर ग्रामोद्योग मंत्री का ध्यान आकर्षित करेंगे। इसके साथ ही बालेश्वर साहू मुख्यमंत्री निर्माण श्रमिक मृत्यु एवं दिव्यांग सहायता योजना में अनियमितता किये जाने की ओर श्रम मंत्री का ध्यान आकर्षित करेंगे।
CG Assembly Budget Session: इस दौरान याचिकाओं की प्रस्तुति होगी। साथ ही मंत्री गुरु खुशवंत साहेब , मंत्री केदार कश्यप और सीएम साय की विभागों के अनुदान मांग पर चर्चा होगी।
Advertisement




