आज उप मुख्यमंत्री अरुण साव पहुंचेंगे सहयोग केंद्र, आमजनों से मुलाकात कर सुनेंगे समस्या
रायपुर। Raipur News: आज उप मुख्यमंत्री अरुण साव सहयोग केंद्र में आम जनों से मुलाकात करेंगे और उनकी समस्याएं सुनेंगे। इस दौरान प्राप्त आवेदनों पर त्वरित कार्रवाई की जाएगी और समस्याओं का सीधा निराकरण किया जाएगा।
यह सहयोग केंद्र बीजेपी द्वारा चलाया जा रहा है, जहां हर रोज अलग-अलग कैबिनेट मंत्री जनता और कार्यकर्ताओं की समस्याएं सुनते हैं। इससे पहले भी कई मंत्रियों ने सहयोग केंद्र में समस्याएं सुनी हैं और उनका निराकरण किया है।
उप मुख्यमंत्री अरुण साव के अलावा भी अन्य मंत्रियों ने सहयोग केंद्र में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई है।इससे पहले राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा 6 अक्टूबर को सहयोग केंद्र में उपस्थित थे। इसके बाद स्कूल शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव 7 अक्टूबर को सहयोग केंद्र में उपस्थित थे।
वहीं वन मंत्री केदार कश्यप 8 अक्टूबर को सहयोग केंद्र में उपस्थित थे। इसी के साथ तकनीकी शिक्षा मंत्री गुरु खुशवंत साहेब 9 अक्टूबर को सहयोग केंद्र में उपस्थित थे। खाद्य मंत्री दयालदास बघेल10 अक्टूबर को सहयोग केंद्र में उपस्थित थे और वित्त मंत्री ओपी चौधरी सोमवार को सहयोग केंद्र में कार्यकर्ताओं और आम जनता से मिले।
Raipur News: बता दें कि, सहयोग केंद्र का उद्देश्य कार्यकर्ताओं और आम जनता की समस्याएं सुनना और उनका निराकरण करना है। यह केंद्र कार्यकर्ताओं के साथ संवाद और सहयोग को बढ़ावा देने के लिए भी काम करता है ।




