Breaking news
Advertisement
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंग-न्यूज़बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़रायपुर

नशे में ड्राइविंग पर सख्ती! एक ही दिन में 132 पकड़े गए, साल की शुरुआत से 1100 केस दर्ज

हिमांशु पटेल/ रायपुर। Raipur News: रायपुर में नशे में वाहन चलाने वालों के खिलाफ पुलिस की सख्त कार्रवाई जारी है। सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने और लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से रायपुर पुलिस द्वारा लगातार ड्रंक एंड ड्राइव अभियान चलाया जा रहा है।पुलिस कमिश्नर डॉ. संजीव शुक्ला और यातायात एवं प्रोटोकॉल के पुलिस उपायुक्त विकास कुमार के निर्देश पर शराब पीकर वाहन चलाने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में रात शहर के आठ स्थानों पर विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया।

बता दें कि, यह अभियान एडिशनल डीसीपी विवेक शुक्ला के नेतृत्व में यातायात थाना प्रभारी और पुलिस स्टाफ की टीम ने मिलकर संचालित किया। चेकिंग के दौरान शराब के नशे में वाहन चलाते हुए कुल 132 वाहन चालकों को पकड़ा गया। इन सभी के खिलाफ मोटर व्हीकल एक्ट की धारा 185 के तहत चालान की कार्रवाई की गई है और इन्हें सोमवार को न्यायालय में पेश किया जाएगा।

Raipur News: पुलिस के अनुसार जनवरी से अब तक करीब 1100 नशेड़ी वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई की जा चुकी है। यातायात पुलिस ने स्पष्ट किया है कि यह अभियान किसी टारगेट के लिए नहीं बल्कि सड़क दुर्घटनाओं को रोकने और नागरिकों की सुरक्षा के लिए चलाया जा रहा है। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि शराब पीकर वाहन न चलाएं और सड़क सुरक्षा नियमों का पालन कर जिम्मेदार नागरिक बनें।

Advertisement
Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close