Breaking news
Advertisement
ट्रेंडिंग-न्यूज़देशबड़ी खबर

वैष्णो देवी धाम में कुदरत का कहर, मरने वालों की संख्या बढ़कर हुई 30, राहत और बचाव कार्य जारी

कटरा। landslide In Vaishno Devi: जम्मू और कश्मीर में भारी बारिश के बाद कल माता वैष्णो देवी भू स्खलन की घटना सामने आई थी। जिसमें 5 लोगों की मौत हो गई थी। वहीं अब इस मामले पर एक बड़ा अपडेट सामने आ रहा है जिसमें मरने वालों की संख्या बढ़कर 30 हो गई है। मिली जानकारी के अनुसार, मृतकों की संख्या लगातार बढ़ रही है।

बता दें कि, बीते दिनों जम्मू में बदल फटने के बाद नदियां उफान पर हैं, बड़ी-बड़ी चट्टानें, पेड़ और पत्थर नीचे गिर गए, कई घर इसकी चपेट में आ गए और वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर अर्धकुंवारी गुफा मंदिर के भूस्खलन हो गया। इसके बाद यात्रा पर रोक लगा दी गई। तो वहीं बड़े स्तर पर राहत और बचाव कार्य शुरू किए गए। लोगों को मलबे के नीचे से ढूंढकर अस्पताल पहुंचाया जा रहा है।

landslide In Vaishno Devi:मामले में जम्मू के डिवीजनल कमिश्नर रमेश कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि, अब तक जम्मू संभाग से 5000 लोगों को इवैक्युएट किया गया है। प्रशासन पुलिस और सेना अलर्ट पर है।मलबे में कुछ लोग फंसे हुए हैं। जिन्हें बचाने के लिए सेना लगातार प्रयास कर रही है।

Advertisement
Tags

Editorjee News

I am admin of Editorjee.com website. It is Hindi news website. It covers all news from India and World. I updates news from Politics analysis, crime reports, sports updates, entertainment gossip, exclusive pictures and articles, live business information .

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close