Breaking news
Advertisement
ट्रेंडिंग-न्यूज़दिल्लीबड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़हादसाहेल्थ

पांच मंजिला इमारत में लगी भीषण आग, 3 बच्चों समेत 9 की मौत, पीएम ने दुख जताते हुए किया मुआवजे का ऐलान

दिल्ली। Delhi Palam Fire News: राजधानी दिल्ली से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। जहां एक पांच मंजिला इमारत में आग लगने से 9 लोगों की जिंदा जलकर मौत हो गई। जिसमें बच्चे भी शामिल थे। तो वहीं इस हादसे में कई लोग घायल भी हुए हैं। घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस और दमकल की गाड़ियों ने आग पर काबू पाते हुए राहत बचाव कार्य शुरू किया।

मिली जानकारी के अनुसार, घटना आज सुबह करीब 7 बजे की बताई जा रही ही है। जहां दिल्ली के पालम इलाके में स्थित एक पांच मंजिला इमारत के बेसमेंट मे आग लग गई। बताया गया कि,बेसमेंट, ग्राउंड और पहली मंजिल पर कपड़े और कॉस्मेटिक की दुकानें संचालित होती थीं, दूसरी और तीसरी मंजिल पर परिवार रहता था। आग लगने के बाद तेज लपटें चारों तरफ फैलने लगी। जिस वजह से लोगों को निकलने का मौका तक नहीं मिला।

घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। कई लोग इमारत में ही फंसे रहे। सूचना मिलते ही दमकल की 30 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने के साथ-साथ फंसे लोगों को निकालने का प्रयास शुरू किया गया। वहीं रेस्क्यू किए गए कई लोगों को धुएं की वजह से सांस लेने में दिक्कत होने लगी जिन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया। वहीं मौके पर अग्निशमन सेवा और दिल्ली पुलिस की टीमें पहुंची।

बताया गया कि, इस आगजनी में 9 लोगों की मौत हो गई जिनमें 3 मासूम बच्चे भी शामिल हैं। घटना की गंभीरता को देखते हुए दिल्ली पुलिस और अन्य आपातकालीन सेवाएं भी मौके पर पहुंचीं और राहत कार्य में जुट गईं। फिलहाल आग लगने के सटीक कारणों का पता नहीं चल पाया है। जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा कि यह हादसा कैसे हुआ।

सीएम ने जताया दुख

वहीं इस हादसे को लेकर दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि, ‘पालम स्थित एक बहुमंजिला आवासीय इमारत में आग लगने की दुर्भाग्यपूर्ण घटना के बारे में जानकर अत्यंत दुख हुआ। मिली जानकारी के अनुसार, इस घटना में 6 लोगों के मारे जाने की आशंका है, जबकि कुछ लोग अभी भी इमारत के अंदर फंसे हुए हैं। जिला प्रशासन, दिल्ली अग्निशमन सेवा विभाग और दिल्ली पुलिस मिलकर बचाव अभियान का नेतृत्व कर रहे हैं। इस घटना की जांच के लिए एक मजिस्ट्रियल जांच के आदेश दिए गए हैं। सभी की सुरक्षा के लिए प्रार्थना करता हूँ!
Delhi Palam Fire News: घटना को लेकर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शोक जताया है। इसके साथ ही उन्होंने मृतकों और घायलों के लिए मुआवजे का भी एलान किया है। घटना में हर मृतक के परिवार वालों को PMNRF से 2 लाख रुपये और घायलों को 50,000 रुपये की मदद देने का ऐलान किया है।

 

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close