Breaking news
Advertisement
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंग-न्यूज़बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर

220 बिस्तरीय सिविल अस्पताल में बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं, आधुनिक सेवाओं से मिल रही मरीजों को राहत

मनेंद्रगढ़। Manendragarh News: एमसीबी जिला मुख्यालय मनेन्द्रगढ़ में संचालित 220 बिस्तरीय सिविल अस्पताल क्षेत्र में बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं का केंद्र बनकर उभर रहा है। अस्पताल में एक ओर जहां 25 डॉक्टरों की टीम लगातार सेवाएं दे रही है, वहीं दूसरी ओर एक्स-रे, सोनोग्राफी और डायलिसिस जैसी आधुनिक सुविधाएं मरीजों को उपलब्ध कराई जा रही हैं।

अस्पताल में दंत रोग, चर्म रोग और हड्डियों से संबंधित विशेषज्ञ डॉक्टरों की मौजूदगी से क्षेत्रीय मरीजों को गुणवत्तापूर्ण इलाज मिल रहा है। इसके साथ ही गर्भवती महिलाओं के सुरक्षित प्रसव के लिए भी बेहतर व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं।

Manendragarh News:  वहीं अस्पताल में मोतियाबिंद के कई सफल ऑपरेशन भी किए जा रहे हैं, जिससे मरीजों को बड़ी राहत मिल रही है। कुल मिलाकर कहा जा सकता है कि मनेन्द्रगढ़ का यह 220 बिस्तरीय सिविल अस्पताल स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में एक नया कीर्तिमान स्थापित कर रहा है।

Advertisement
Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close