रायपुर। स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने आज प्रेस कांग्रेस में कहा कि, कांग्रेस के पास नहीं है कोई मुद्दा
रायपुर। CG Budget 2026-27: स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने आज प्रेस कांग्रेस में कहा कि, मनरेगा को खत्म नहीं किया गया है, बल्कि इसमें अन्य सुविधाएं जोड़कर पूरे देश में रोजगार के अवसर बढ़ाए गए हैं। उन्होंने कहा कि, प्रधानमंत्री की सोच के साथ लाई गई योजना GRAMG योजना की देशभर में सराहना हो रही है।
मंत्री ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस के पास कोई मुद्दा नहीं है, वह सिर्फ नाम की राजनीति करती है, जबकि भाजपा काम की राजनीति करती है। राजधानी में कमिश्नर प्रणाली लागू होने के बाद भी बढ़ते अपराध के सवाल पर उन्होंने कहा कि ,व्यवस्था लागू हुए अभी ज्यादा समय नहीं हुआ है, लेकिन पुलिस लगातार मुस्तैदी से काम कर रही है। उन्होंने कहा कि आपराधिक गतिविधियों में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।
पांच राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर उन्होंने कहा कि जिस तरह देशभर में भाजपा की सरकार बन रही है, उससे साफ है कि लोगों ने अपना मन बना लिया है। उन्होंने कहा कि देश में कमल ही कमल खिलेगा और कई राज्यों में भाजपा की डबल इंजन सरकार बनेगी।
CG Budget 2026-27: वहीं 12वीं बोर्ड के हिंदी पेपर लीक के आरोप पर मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने कहा कि यदि ऐसी कोई बात सामने आती है तो सरकार कड़ा फैसला करेगी। उन्होंने बताया कि इस तरह के मामलों से निपटने के लिए विधानसभा में विधेयक लाया जा रहा है, जिसमें सजा और जुर्माने जैसे कड़े प्रावधान किए गए हैं।




