छत्तीसगढ़ट्रेंडिंग-न्यूज़बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़रायपुर
VIP रोड के 3 बारों पर जिला प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, लाइसेंस किए निलंबित, जांच में अनियमितताएं आई सामने
रायपुर। Raipur News: राजधानी रायपुर के VIP रोड स्थित बार-रेस्टोरेंट्स पर जिला प्रशासन ने सख्त कार्रवाई की है। रास्ता, ग्रैंड इंपीरिया और मिथ्या बार पर नियमों के उल्लंघन के चलते कार्रवाई की गई।
जानकारी के मुताबिक, देर रात आकस्मिक निरीक्षण के दौरान ये बार निर्धारित समय के बाद भी संचालित होते पाए गए। रात 12 बजे के बाद भी बार खुले होने पर प्रशासन ने इसे गंभीर उल्लंघन माना।
आबकारी विभाग की जांच में भी कई अनियमितताएं सामने आईं, जिसके बाद कलेक्टर ने तीनों बारों के लाइसेंस 3 दिनों के लिए निलंबित कर दिए हैं। साथ ही, इन प्रतिष्ठानों को सील करने के निर्देश भी जारी किए गए हैं।
Raipur News: यह कार्रवाई छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम के तहत की गई है, और प्रशासन ने साफ किया है कि नियमों के उल्लंघन पर आगे भी सख्त कदम उठाए जाएंगे।

Advertisement




