Breaking news
Advertisement
क्राइमछत्तीसगढ़बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़रायपुरहादसा

रायपुर में चालानी कार्रवाई के दौरान पुलिस से विवाद- धक्का-मुक्की,तीन आरोपी गिरफ्तार

रायपुर/प्रविंस मनहर- राजधानी रायपुर में चालानी कार्रवाई के दौरान पुलिस और कुछ युवकों के बीच विवाद हो गया। जानकारी के मुताबिक घटना तेलीबांधा रिंग रोड की है। यहां पुलिस नो पार्किंग में खड़े एक ट्रक का ई-चालान बना रही थी। इसी दौरान एक्टिवा में सवार तीन युवक वहां पहुंचे और पुलिसकर्मियों से बहस करने लगे। बताया जा रहा है कि तीनों युवक नशे की हालत में थे और उन्होंने पुलिसकर्मियों के साथ धक्का-मुक्की भी की। आरोप है कि युवकों ने ई-चालान बनाने वाली डिवाइस और मोबाइल छीनने की भी कोशिश की। मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए संदीप सिंह, हरदीप सिंह और प्रिंसपाल सिंह के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।

Advertisement
Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close