छात्राओं के गर्भवती मामले में कांग्रेस करेगी जांच समिति का गठन, PCC चीफ दीपक बैज ने दी जानकारी, सरकार पर भी साधा निशाना
रायपुर। Deepak Baij Statement: छत्तीसगढ़ कांग्रेस कल 17 मार्च को मनरेगा बचाओ संग्राम के तहत विधानसभा का घेराव करने जा रही है। जिसे लेकर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज का बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि, मनरेगा बचाओं संग्राम और स्थानीय मुद्दे को लेकर विधानसभा का घेराव करेंगे। सभा का आयोजन भारत माता चौक में किया जाएगा। जिसके बाद विधानसभा की ओर कूच किया जाएगा।
दीपक बैज ने जानकारी देते हुए बताया की प्रदेश प्रभारी सचिन पायलट और तीनों प्रभारी सचिव भी घेराव में मौजूद रहेंगे। इसक अलावा पार्टी के वरिष्ठ नेतागण, जिला, ब्लॉक और मंडल अध्यक्ष समेत कार्यकर्ता भी मौजूद रहेंगे। साथ ही तीस हज़ार से ज़्यादा लोग इस प्रदर्शन में शामिल होंगे। बैज ने कहा कि,कल कार्यक्रम बहुत ही ऐतिहासिक रहेगा।
छात्रावास में छात्राओं के गर्भवती वाले मामले में बयान
Deepak Baij Statement: बीजापुर के गंगालूर के आदिवासी छात्रावास में 3 छात्राए गर्भवती मामलें पर PCC चीफ दीपक बैज ने कहा कि, प्रदेश में फिर छात्रावास में पढ़ने वाली बच्चियाँ सुरक्षित नहीं है। बीजापुर के पोटाकेबिन में रहने वाली तीन छात्रायें गर्भवती पाई गई। उन्होंने सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि,15 साल की भाजपा सरकार में झलियामारी जैसा कांड हुआ था। वही स्तिथि फिर बनती हुई नजर आ रही है। हम जाँच कमिटी बनाकर जल्द ही इस मसले की जाँच करवायेंगे।



