Breaking news
Advertisement
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंग-न्यूज़बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़रायपुर

LPG गैस के आपूर्ति को लेकर सीएम साय ने किया आश्वस्त, नागरिकों से की अपील, कहा- अफवाहों पर ध्यान न दें

रायपुर। CM On LPG Cylinder Crisis: मिडिल ईस्ट में चल रहे तनाव का असर पूरे देश में देखने को मिल रहा है। जिस वजह से एलपीजी गैस की किल्लत ही रही है।  गैस एजेंसी के बाहर लंबी-लंबी लाइनें लगी हैं तो सर्वर डाउन होने के कारण लोगों की ऑनलाइन बुकिंग नहीं हो रही है। जिसे देखते हुए सीएम साय ने प्रदेश में एलपीजी गैस की आपूर्ति को लेकर लोगों को आश्वस्त किया है।

उन्होंने कहा कि, राज्य में LPG की सप्लाई पूरी तरह सुचारु है और कहीं भी किसी प्रकार की कमी या बाधा नहीं है। मुख्यमंत्री ने नागरिकों से अपील की है कि सोशल मीडिया पर फैल रही अफवाहों पर ध्यान न दें और किसी भी भ्रामक जानकारी को आगे न बढ़ाएं।

CM On LPG Cylinder Crisis: सीएम साय ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए लिखा कि प्रदेश में एलपीजी की उपलब्धता सामान्य है और सरकार आमजन तक गैस की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि, सुशासन सरकार जनता को आवश्यक सुविधाएं बिना किसी रुकावट के उपलब्ध कराने के लिए लगातार काम कर रही है।

 

 

Advertisement
Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close