
रायपुर।CG Weather Update: राजधानी रायपुर में मौसम का रूख बदला हुआ है। कहीं धूप तो कहीं छांव हैं। कई जिलों में दिनभर धूप के बाद रात होते ही बारिश होने लगी है। जिससे की तापमान में भी उतार- चढ़ाव देखने को मिल रहे हैं। बता दें कि, कल यानी रविवार रात को रायपुर समेत कई जिलों में जमकर बारिश हुई है। वहीं आज भी बारिश की संभावना जताई जा रही है।
बता दें कि, छ्त्तीसगढ़ में पिछले 24 घंटों में बस्तर तथा दुर्ग संभागों के एक-दो स्थानों पर भारी बारिश हुई। आज यानी 18 अगस्त को भी पूरे छत्तीसगढ़ में भारी बारिश की संभावना जताई जा रही है। वहीं अगले दो दिनों तक भी मध्य और दश्चिण छत्तीसगढ़ केएक-दो स्थानों पर भारी सेअश्चत भारी बारिश होनेकी संभावना है। आज 18 अगस्त को आकाश आंश्चशक मेघमय रहने के साथ एक-दो बार वर्षा या गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है। अधिकतम और न्यनूतम तापमान क्रमशः 33°C और24°C के आसपास रहने की संभावना है।
CG Weather Update: मौसम विभाग के अनुसार, बंगाल की खाड़ी में बने वेदर सिस्टम के कारण छत्तीसगढ़ में मानसून की एक्टिविटी तेज हो गई है। वहीं अगले 24 घंटे के दौरान ही छत्तीसगढ़ के रायपुर, बालोदाबाजार, गरियाबंद, धमतरी, महासमुंद, दुर्ग, बालोद, खैरागढ़ छुईखदान गंडई, राजनांदगांव, मोहला-मानपुर अंबागढ़ चौकी जिलों के अलग-अलग हिस्सों में गरज चमक के साथ जोरदार बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है।




