ई-रिक्शा के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों रुपये के डीजे साउंड सिस्टम जलकर खाक
अम्बिकापुर। Ambikapur Fire News: छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर से इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां एक ई-रिक्शा गोदाम में चानक भीषण आग लग गई। आग की लपटों ने देखते ही देखते पास स्थित ई-रिक्शा शोरूम को भी अपनी चपेट में ले लिया। गोदाम में रखे लाखों रुपये कीमत के डीजे साउंड सिस्टम आग में जलकर पूरी तरह नष्ट हो गए।
जानकारी के अनुसार, अंबिकापुर में नेशनल हाईवे 343 के किनारे रामानुजगंज रोड पर संचालित मयूरी ई-रिक्शा की एजेंसी है। केन गुप्ता एजेंसी में बड़ी संख्या में डीजे साउंड सिस्टम और बड़ी संख्या में एम्लीफायर भी रखे हुए थे। शनिवार दोपहर करीब 3 बजे दुकान में अचानक आग लग गई।
Ambikapur Fire News: आग इतनी तेजी से फैली कि कुछ ही देर में उसने विकराल रूप ले लिया। दूर-दूर तक आग की लपटें दिखाई देने लगी। वहीं घटना की जानकारी मिलते ही दमकल विभाग की तीन गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। फायर ब्रिगेड और पुलिस की टीम मिलकर आग पर काबू पाने की कोशिश में जुटी। फिलहाल आग लगने की वजह का पता नहीं चल पाया है।



