दुष्कर्म की घिनौनी वारदात, बीमारी का फायदा उठाकर 3 महीनों तक नोंचा नाबालिग का जिस्म और फिर…
पुणे। Rape In Minor Girl: महाराष्ट्र के पुणे से दुष्कर्म की एक घिनौनी वारदात सामने आई है। जहां तीन महीने तक एक 15 साल की नाबालिग से यौन शोषण और दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया गया। मामले का खुलासा होते ही परिजनों ने इसकी शिकायत पुलिस में की जिसके बाद पुलिस त्वतरित कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
मिली जानकारी के अनुसार, मामला भारती विद्यापीठ थाना क्षेत्र की एक हाई-प्रोफाइल रेजिडेंशियल सोसाइटी में एक 15 वर्षीय दिव्यांग किशोरी तीन महीनों में कई बार यौन उत्पीड़न और दुष्कर्म किया गया। बताया गया किस पीड़िता मानसिक रूप से बीमार है जिसकी जानकारी 4 आरोपियों को पहले से ही थी और इसी का फायदा उठाकर उन्होंने कई बार अलग-अलग जगहों पर दुष्कर्म किया।
बताया जा रहा है कि दो आरोपियों ने पीड़िता को वीडियो कॉल के माध्यम से अश्लील हरकतें करने के लिए मजबूर किया। वहीं, अन्य दो आरोपियों ने उसे सोसाइटी के क्लब हाउस के शौचालय में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। यह सिलसिला पिछले तीन महीनों से लगातार चल रहा था। जब पीड़िता हमेशा वीडियो कॉल पर व्यस्त रहने लगी तो पिता को शक हुआ और उन्होंने बेटी से पूछताछ की, तो उसने आपबीती सुनाई।
Rape In Minor Girl: घटना की गंभीरता को देखते हुए परिजन तुरंत भारती विद्यापीठ पुलिस स्टेशन पहुंचे और आरोपियों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार किया और उनके खिलाफ भारतीय न्याय संहिता और यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (POCSO) अधिनियम की प्रासंगिक धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।




