कथावाचक ने विधानसभा के बाहर दी आत्मदाह की चेतावनी, इस मंत्री पर लगाए गंभीर आरोप, जानें क्या है पूरा मामला
रायपुर। Raipur News: छत्तीसगढ़ के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल पर गंभीर आरोप लगाए गए हैं। एक कथावाचक ने मंत्री के नाम से आत्मदाह की चेतावनी देते हुए सोशल मीडिया पर वीडियो जारी किया है, जिससे मामला तूल पकड़ता जा रहा है।
वीडियो में कथावाचक का आरोप है कि, अंबिकापुर के लखनपुर में आयोजित धार्मिक कथा कार्यक्रम के लिए उन्हें बुलाया गया था, लेकिन कार्यक्रम संपन्न होने के बाद अब तक उनकी तय की गई राशि का भुगतान नहीं किया गया। कथावाचक का यह भी दावा है कि, जब उन्होंने भुगतान की मांग की तो उन्हें धक्का देकर वहां से भगा दिया गया।
Raipur News: इससे आहत होकर उन्होंने सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर चेतावनी दी है कि यदि जल्द भुगतान नहीं हुआ तो वे आत्मदाह जैसा कदम उठा सकते हैं। फिलहाल इस पूरे मामले का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है और राजनीतिक हलकों में भी चर्चा तेज हो गई है। हालांकि मंत्री की ओर से अभी तक इस आरोप पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।




