रायपुर कमिश्नरेट की बड़ी कार्रवाई, ऑनलाइन सट्टा खिलाते 6 सटोरियों को किया गिरफ्तार, मौके से मोबाइल लेपटॉप बरामद
रायपुर। Raipur Online Betting: रायपुर पुलिस कमिश्नरेट ने ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की गई है। रायपुर पुलिस ब्रांच और पुलिस टीम ने दो थाना क्षेत्रों में छापेमारी कर 6 सटोरियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, आरोपी T-20 वर्ल्ड कप फाइनल के दौरान भारत–न्यूजीलैंड मैच पर ऑनलाइन सट्टा खिला रहे थे।
बता दें कि, डीडी नगर थाना क्षेत्र में अनिल खत्री, लीला राम पहलाजानी को गिरफ्तार किया गया है। तो वहीं तेलीबांधा थाना क्षेत्र में धरमू उर्फ धर्मेंद्र पोहानी, संजय तकटानी उर्फ सोनू, राहुल असलानी, अभय शर्मा को गिरफ्तार किया है। ये आरोपी Onebet9 वेबसाइट के जरिए मैच पर दांव लगवा रहे थे।
Raipur Online Betting: पुलिस के मुताबिक, ये आरोपी JMD777 नाम की आईडी के जरिए ऑनलाइन सट्टा संचालित कर रहे थे। वहीं इस कार्रवाई के दौरान पुलिस ने आरोपियों के पास से मोबाइल, लैपटॉप और ऑनलाइन लेनदेन से जुड़े डिजिटल डिटेल भी बरामद किए हैं। सभी आरोपियों के खिलाफ छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच की जा रही है।




