बदमाशों के हौसले बुलंद, होटल कारोबारी को मारा चाकू, मोबाइल समेत कीमती सामान लूटकर हुए फरार
रायपुर। Raipur News: राजधानी में आए दिन लूटपाट मारपीट के मामले देखने को मिल रहे हैं। अपराध का ग्राफ तेजी से बढ़ गया है जिससे की बदमाशों के हौसले बुलंद हो गए हैं वे बेलगाम होते जा रहे हैं। ऐसा ही ताजा मामला उरला इलाके में रविवार रात लूट की एक सनसनीखेज वारदात सामना आया है। जहां तीन हथियारबंद लुटेरों ने होटल कारोबारी को पता पूछने के बहाने रोका और चाकू मारकर लूट की वारदात को अंजाम दिया। इस घटना से आसपास के इलाके में हड़कंप मच गया। बताया गया कि, मामला उरला थाना क्षेत्र का है।
मिली जानकारी के अनुसार, बीते रविवार की रात तीन हथियारबंद लुटेरों ने होटल कारोबारी को निशाना बनाया। बताया जा रहा है कि कारोबारी अपने काम से लौट रहा था, तभी तीन युवक एक बाइक पर सवार होकर पहुंचे और रास्ता रोककर पता पूछने के बहाने उसे रोका। इसी दौरान आरोपियों ने अचानक चाकू से हमला कर लूट की।
Raipur News: हमले से कारोबारी बुरी तरह घायल हो गया। लुटेरों ने मोबाइल, 3000 रुपये नकदी और अन्य कीमती सामान लूट लिया और फरार हो गए। जिसके बाद सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान करने की कोशिश कर रही है।




