छत्तीसगढ़ट्रेंडिंग-न्यूज़बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़रायपुर
मनरेगा बचाओ संग्राम के तहत कांग्रेस करेगी विधानसभा का घेराव, पार्टी के वरिष्ठ नेता समेत कार्यकर्ता रहेंगे मौजूद
रायपुर। कांग्रेस पार्टी छत्तीसगढ़ में “मनरेगा बचाओ संग्राम” के तहत 17 मार्च 2026 को रायपुर विधानसभा का घेराव करेगी। यह प्रदर्शन दोपहर 12 बजे शुरू होगा, जिसमें वरिष्ठ नेता और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल होंगे।
प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने मनरेगा में प्रस्तावित बदलावों और स्थानीय जनहित मुद्दों के खिलाफ यह आंदोलन तेज किया है। लगभग 2 महीने से प्रदेशभर में चरणबद्ध कार्यक्रम जैसे पदयात्रा, धरने, उपवास और जनसंपर्क अभियान चल रहे हैं। 15 मार्च से पहले जिलेवार बैठकें बूथ-वार्ड स्तर पर संगठन को मजबूत करने के लिए तय की गई हैं।
Mgnrega Bachao Sangram: यह संग्राम जनवरी 2026 से सक्रिय है, जिसमें जिला मुख्यालयों पर प्रतीकात्मक उपवास और वार्ड स्तर धरने शामिल थे। कांग्रेस का आरोप है कि केंद्र सरकार मनरेगा जैसे ग्रामीण रोजगार योजनाओं को कमजोर कर रही है।
यह भी देखें
Advertisement




