Breaking news
Advertisement
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंग-न्यूज़पॉलिटिक्सबड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़रायपुर

पूर्व डीजीपी विश्वरंजन के निधन पर विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने जताया शोक

प्रविंस मनहर/रायपुर – छत्तीसगढ़ के पूर्व पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) विश्वरंजन के निधन पर विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने गहरा दुःख व्यक्त किया है डॉ. रमन सिंह ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा कि 1973 बैच के वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी एवं छत्तीसगढ़ के पूर्व डीजीपी विश्वरंजन के निधन का समाचार अत्यंत दुखद है। वर्ष 2007 में भाजपा सरकार के दौरान उन्होंने डीजीपी के रूप में अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन अत्यंत कुशलता, निष्ठा और प्रतिबद्धता के साथ किया। उन्होंने कहा कि विश्वरंजन का प्रशासनिक अनुभव, अनुशासन और कर्तव्यपरायणता सदैव स्मरणीय रहेगी। विधानसभा अध्यक्ष ने प्रभु श्रीराम से प्रार्थना करते हुए कहा कि दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान मिले और शोकाकुल परिजनों को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान हो।

Advertisement
Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close