आज राजधानी रायपुर और बिलासपुर के दौरे पर रहेंगे सीएम साय, विभिन्न कार्यक्रमों में होंगे dhamil
रायपुर। CM Sai Today Program: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज रायपुर और बिलासपुर जिले के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वे विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे। वे सुबह 11.50 को वर्चुअल कार्यक्रम के माध्यम से राजनांदगांव नगर पालिक निगम के विभिन्न विकास कार्यों का भूमिपूजन करेंगे।
इसके बाद 12.50 को पुलिस मुख्यालय हेलीपेड, नवा रायपुर से बिलासपुर के लिए रवाना होंगे और लाखासार, वि.ख. तखतपुर में बने गौधाम में गौपूजा, निरीक्षण एवं ग्रामीणों से चर्चा करेंगे। वहीं दोपहर 2.55 पर “गौधाम योजना शुभारंभ समारोह एवं पशुपालक सम्मेलन” कार्यक्रम में शामिल होंगे। जो की गुरुधासीदास केन्द्रीय विश्वविद्यालय, प्रेक्षागार में आयोजित किया जायेगा।
CM Sai Today Program: वहीं शाम 5.45 को सीएम साय “आदि परब 2026” कार्यक्रम के समापन समारोह में शामिल होंगे। यह कार्यक्रम आदिमजाति अनुसंधान एवं प्रशिक्षण संस्थान नवा रायपुर में आयोजित किया जायेगा।




