
प्रविंस मनहर/रायपुर – टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले में आज भारत और न्यूजीलैंड की टीमें आमने-सामने होंगी। इस महामुकाबले को लेकर देशभर में क्रिकेट प्रेमियों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। फाइनल मैच को लेकर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने भी टीम इंडिया को शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि उन्हें उम्मीद है भारतीय टीम फाइनल मुकाबले में शानदार प्रदर्शन करेगी और देश को जीत की खुशी देगी।
Advertisement




