घरेलू और कॉमर्शियल गैस की भारी किल्लत, ऑनलाइन बुकिंग हुई बंद, प्रदेश और शहर की जनता परेशान
रायपुर। CG Gas Shortage: छत्तीसगढ़ में लगातार गैस सिलेंडर की कमी से प्रदेश की आम जनता परेशान हो रही है। जिसे लेकर छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस मीडिया विभाग के मीडिया प्रवक्ता शाहरुख अशरफी ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी की है। उन्होंने कहा कि गैस की किल्लत ने आम लोगों के जीवन और छोटे कारोबारियों के कामकाज को प्रभावित किया है। सबसे बड़ी समस्या अब ये हो रही हैं कि ऑनलाइन बुकिंग को पूरी तरह से बंद कर दिया गया है। जिसके कारण आम जनता न तो अपना गैस सिलेंडर का नंबर लगा सकती हैं और न ही उन्हें यह जानकारी मिल पा रही है कि गैस कब और कैसे मिलेगी।
गैस एजेंसियों और कंपनियों के कार्यालयों के बाहर रोज़ाना लंबी-लंबी कतारें लग रही हैं। कई लोगों को कभी नेटवर्क की समस्या बताई जा रही है तो कभी यह कहा जा रहा है कि फिलहाल गैस सिलेंडर उपलब्ध नहीं हैं। ऐसे में उपभोक्ताओं को यह भी स्पष्ट नहीं है कि उन्हें सिलेंडर की आपूर्ति कब तक हो पाएगी।
बता दें कि, इससे आम जनता पूरी तरह से परेशान हो रही है लेकिन ये घरेलू उपभोक्ताओं तक सीमित नहीं है, बल्कि कॉमर्शियल गैस सिलेंडर की हालात भी वहीं है न तो होटल, ढाबा,और तमाम जो कॉमर्शियल गैस सिलेंडर इस्तेमाल करते हैं। गैस सिलेंडर नहीं मिलने पर उनकी दुकान पर बहुत प्रभाव पड़ रहा है उनकी पूर्ति नहीं होने पर बहुत सी दुकान बंद हो चुकी है और कुछ बंद होने के कगार पर पहुंच गए हैं।
CG Gas Shortage: वहीं हालात ये हो गए हैं कि, अब लकड़ी का चूल्हा जलाकर अपना काम चला रहे हैं। एक तरफ जहां भाजपा सरकार रोजगार देने की बात करती है तो वहीं दूसरी तरफ केंद्र और राज्य की भाजपा सरकार अब लोगों की दुकान बंद करने में लगी है। ऐसे में लोगों का कहना है कि, अगर समय रहते गैस सिलेंडर की समस्या पर ध्यान नहीं दिया गया तो देश और प्रदेश को बहुत बड़ी दिक्कत का सामना करना पड़ सकता है।





