Breaking news
Advertisement
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंग-न्यूज़बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़रायपुर

रायपुर कमिश्नरेट पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अंतर्राज्यीय गांजा तस्कर गिरफ्तार, 14.41 लाख का गांजा और मोबाइल फोन जब्त

रायपुर। Raipur News: रायपुर पुलिस ने नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 28.621 किलो गांजा के साथ एक अंतर्राज्यीय तस्कर को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई थाना कबीर नगर क्षेत्र में की गई, जहां पुलिस की संयुक्त टीम ने छापामार कार्रवाई कर आरोपी को पकड़ा।

इस ऑपरेशन में एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट और एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स की संयुक्त टीम शामिल रही। पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार आरोपी की पहचान अविनाश अग्रहरी के रूप में हुई है, जो रायबरेली  का निवासी है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से करीब 28.621 किलो गांजा, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 14.41 लाख रुपये बताई जा रही है, बरामद किया है। इसके साथ ही एक मोबाइल फोन भी जब्त किया गया है।

Raipur News: इस मामले में कबीर नगर थाना  में NDPS Act की धारा 20C के तहत अपराध दर्ज किया गया है। पुलिस के अनुसार वर्ष 2026 में अब तक कुल 185 किलो से ज्यादा गांजा जब्त किया जा चुका है और 34 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। फिलहाल पुलिस मामले में फॉरवर्ड और बैकवर्ड लिंक खंगालते हुए पूरे नेटवर्क तक पहुंचने के लिए एंड-टू-एंड जांच कर रही है।

 

 

 

Advertisement
Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close