Breaking news
Advertisement
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंग-न्यूज़बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़रायपुर

विधानसभा के 10 वें दिन सदन में गूंजा गौवंशी पशुओं का मुद्दा, विधायक अजय चंद्राकर ने सरकार से पूछे सवाल

रायपुर। CG Assembly Budget Session 2026: छत्तीसगढ़ विधानसभा के बजट सत्र के 10वें दिन सदन में गौवंशी पशुओं का मुद्दा उठा। विधायक अजय चंद्राकर ने प्रदेश में गौवंशी पशुओं की स्थिति को लेकर सरकार से सवाल किए। उन्होंने पूछा कि 2026 की स्थिति में प्रदेश में कुल कितने पशु हैं और  इनमें से गौवंशी पशुओं की संख्या कितनी है, साथ ही मादा गौवंशी पशुओं की संख्या, उनके टीकाकरण और पशुप्रजन (ब्रीडिंग) के लिए सरकार की क्या नीति है।

वहीं अजय चंद्राकर ने इसके अलावा यह भी जानकारी मांगी कि, पिछले एक वर्ष में कितने पशुओं का कृत्रिम गर्भाधान किया गया। इस पर पशुपालन विभाग के मंत्री रामविचार नेताम ने जवाब देते हुए कहा कि, प्रदेश में कृत्रिम गर्भाधान के लिए पर्याप्त व्यवस्था उपलब्ध है। सरकार का उद्देश्य प्रदेश में दुग्ध उत्पादन बढ़ाना और पशुपालन को मजबूत करना है।

CG Assembly Budget Session 2026: मंत्री रामविचार नेताम ने बताया कि, प्रदेश में अब तक करीब 33 हजार 400 पशुओं का कृत्रिम गर्भाधान और टीकाकरण किया गया है, ताकि पशुधन की गुणवत्ता और उत्पादन क्षमता में वृद्धि हो सके।

यह भी देखें

 

 

Advertisement
Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close