JDU में शामिल होंगे निशांत कुमार, बिहार के विभिन्न जिलों का दौरा कर टटोलेंगे जनता की नब्ज, स्वागत में लगे पोस्टर
पटना। Nishant Kumar Join JDU: बिहार में इस समय बड़ा राजनीतिक उलटफेर देखने को मिल रहा है। जहां सीएम नीतिश कुमार ने राज्यसभा जाने की इच्छा जताते हुए आगामी राज्यसभा चुनाव के लिए अपना नामांकन दाखिल कर दिया है। वहीं उनके बेटे के राजनीति में आने पर चर्चाएं तेज हैं।
कहा जा रहा है कि, निशांत कुमार कल यानी 8 मार्च को जेडीयू में शामिल होंगे पटना की सड़कों से लेकर पार्टी कार्यालय तक ‘निशांत स्वागत’ के पोस्टरों से पट गए हैं, जिन पर लिखा है- विकसित बिहार के नए अध्याय की शुरुआत। बता दें कि, इससे पहले निशांत कुमार ने पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा के आवास पर जदयू के युवा विधायकों के साथ बैठक की है। इस दौरान करीब 20 विधायक मौजूद रहे हैं।
निशांत कुमार ने शुक्रवार (6 मार्च) को देर रात बैठक की है। जिसे महत्वपूर्ण माना जा रहा है। इस बैठक में निशांत कुमार के अलावा संजय झा, मंत्री श्रवण कुमार भी मौजूद थे। बताया जा रहा है कि बैठक में मौजूदा राजनीतिक हालात, पार्टी की रणनीति पर चर्चा हुई है। निशांत कुमार ने विधायकों के साथ लंबी बातचीत भी की है।
Nishant Kumar Join JDU: मालूम हो की नीतिश कुमार के राज्यसभा में जाने को लेकर जेडीयू कार्यकर्ताओं ने नाराजगी जताई थी। वहीं अब निशांत कुमार के जेडीयू में शामिल होने से कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह है और वे निशांत को ‘विकास के नए चेहरे’ के रूप में देख रहे हैं। वहीं कल पार्टी में शामिल होने के बाद निशांत बिहार के विभिन्न जिलों का दौरा करेंगे और कार्यकर्ता और आम जनता से संवाद करेंगे।



