Breaking news
Advertisement
कांकेरछत्तीसगढ़ट्रेंडिंग-न्यूज़बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़

LPG ऑनलाइन बुकिंग सेवाएं बंद, गैस के लिए एजेंसियों के बाहर लगी लंबी कतारें, परेशान हुए उपभोक्ता

कांकेर। LPG Cylinder Shortage: ईरान-इजराइल के बीच चल रहे तनाव का असर अब स्थानीय स्तर पर भी महसूस किया जाने लगा है। कांकेर, छत्तीसगढ़ में पिछले कुछ दिनों से एलपीजी गैस सिलेंडर की ऑनलाइन बुकिंग सेवा बंद होने से उपभोक्ताओं को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। गैस एजेंसियों के बाहर लोग लंबे समय तक अपनी बारी का इंतजार करते दिखाई दे रहे हैं।

जानकारी के मुताबिक लगभग 6 दिनों से एलपीजी की ऑनलाइन बुकिंग प्रणाली काम नहीं कर रही है। ऐसे में उपभोक्ताओं को मजबूरन गैस एजेंसी पहुंचकर सिलेंडर बुक कराने की कोशिश करनी पड़ रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि फोन कॉल और ऑनलाइन माध्यम से बार-बार प्रयास करने के बावजूद बुकिंग नंबर उपलब्ध नहीं हो रहा है। इससे उपभोक्ताओं की चिंता बढ़ती जा रही है और उन्हें रोजमर्रा के कामकाज में भी दिक्कत हो रही है।

कुछ उपभोक्ताओं का मानना है कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चल रहे युद्ध और ईंधन आपूर्ति को लेकर सामने आ रही खबरों के कारण एलपीजी की उपलब्धता को लेकर आशंका बढ़ गई है। इसी वजह से लोग पहले से ही सिलेंडर बुक कराने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन बुकिंग सेवा बंद होने से स्थिति और कठिन हो गई है।

इधर शहर में गैस सिलेंडर की संभावित कालाबाजारी को लेकर भी चर्चाएं चल रही हैं, जिससे लोगों की चिंता और बढ़ गई है। हालांकि इस पूरे मामले में खाद्य विभाग छत्तीसगढ़ का कहना है कि जिले में एलपीजी की कोई कमी नहीं है। विभाग के अनुसार बुकिंग प्रणाली में कुछ तकनीकी और प्रक्रियात्मक बदलाव किए जा रहे हैं, जिसकी वजह से अस्थायी दिक्कतें सामने आ रही हैं।

LPG Cylinder Shortage: अधिकारियों ने यह भी स्पष्ट किया है कि, यदि कहीं भी कालाबाजारी या अनियमितता की शिकायत मिलती है तो संबंधित लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल ऑनलाइन बुकिंग सेवा ठप रहने से उपभोक्ताओं को परेशानी झेलनी पड़ रही है। अब सबकी नजर इस बात पर है कि विभाग इस समस्या को कितनी जल्दी दूर कर पाता है और आम लोगों को कब तक राहत मिलती है।

 

Advertisement
Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close