Breaking news
Advertisement
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंग-न्यूज़बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़रायपुर

T-20 वर्ल्ड कप जीत के बाद गृहमंत्री शाह ने बेटे जय शाह को लगाया गले, वायरल हुई खूबसूरत तस्वीरें

अहमदाबाद। T20 World Cup Final: कल का दिन टीम इंडिया के साथ ही भारत के लिए भी बेहद खास रहा। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए T20 वर्ल्ड कप 2026 के मैच में भारत ने न्यूजीलैंड को  96 रन से हराकर तीसरी बार जीत का खिताब अपने नाम किया। पूरा स्टेडियम खुशी से झूम उठा। करोड़ों क्रिकेट प्रेमियों ने आतिशबाजी कर जीत का जश्न मनाया। वहीं इस दौरान सोशल मीडिया में एक तस्वीर सामने आई। जिसने सबका दिल जीत लिया।

बता दें कि, टी20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद स्टेडियम में ICC के चेयरमैन जय शाह जब अपने पिता और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह जी से मिलने पहुंचे तो गृहमंत्री अमित शाह ने अपने बेटे को खुशी से गले लगा लिया। जब भारत जीतता है, तो उसकी खुशी हर भारतीय के चेहरे पर साफ झलकती है। यह दृश्य केवल एक परिवार की खुशी नहीं, बल्कि 140 करोड़ देशवासियों के गर्व और उल्लास की झलक है।

T20 World Cup Final: वहीं मैदान पर एक और भावुक नजारा तब दिखा जब आईसीसी चेयरमैन जय शाह ने टीम के मेंटर और दिग्गज खिलाड़ी रोहित शर्मा को गले लगा लिया। रोहित की आंखों में इस जीत की चमक साफ दिखाई दे रही ती, उन्हें जय शाह ने कसकर गले लगाया और इस ऐतिहासिक उपलब्धि की बधाई दी।
Advertisement
Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close