बिहार विधानसभा चुनाव 2025 की मतगणना शुरू, आज होगा प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला
Bihar Election Result 2025: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 की मतगणना शुरू हो चुकी है। सबसे पहले पोस्टल बैलेट की गिनती और इसके बाद EVM की गिनती होगी। हर राउंड में 14 टेबल पर ईवीएम की गिनती होनी है। 243 सीटों के लिए हुए दो चरणों के मतदान की गिनती 46 केंद्रों पर शुरू हो गई है।
बता दें कि, छह और 11 नवंबर को दो चरणों में हुए चुनाव में 7.45 करोड़ मतदाताओं ने 2,616 उम्मीदवारों का भाग्य तय किया था। मुख्य मुकाबला एनडीए और विपक्ष के महागठबंधन के बीच है। दोनों ही पार्टियों ने अपनी-अपनी जीत का दावा किया है। ऐसे में नीतीश-तेजस्वी में कड़ी टक्कर देखने को मिल रही है।
Bihar Election Result 2025: वहीं मतगणना को लेकर सुरक्षा के भी कड़े इंतजाम किए गए हैं। हर स्ट्रांग रूम के चारों ओर तीन-स्तरीय सुरक्षा व्यवस्था है। इसके साथ ही सभी प्रवेश द्वारों और आसपास के संवेदनशील इलाकों में पर्याप्त केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल तैनात किए गए हैं। शहर और आसपास के इलाकों में 10 मोटरसाइकिल क्यूआरटी तैनात हैं। करीब 200 जवान लगातार गश्त कर रहे हैं। चप्पे- चप्पे पर पैनी नजर है।




