मैंने प्यार किया और बाजीगर जैसी फिल्मों के लिए गाना लिखने वाले देव कोहली का निधन

रायपुर। बॉलीवुड के सीनियर गीतकार देव कोहली का निधन हो गया है। 80 साल की उम्र में 26 अगस्त को मुंबई में उन्होंने आखिरी सांस ली। आज शाम 6 बजे जोगेश्वरी वेस्ट के ओशिवारा शमशान घाट में उनका अंतिम संस्कार होगा।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, देव कोहली पिछले कई महीने से बीमार थे। इसके चलते उन्हें मुंबई के कोकिलाबेन अंबानी अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। शनिवार सुबह देव दुनिया को अलविदा कह गए।
शंकर-जयकिशन से लेकर विशाल ददलानी और शेखर रावजियानी तक कई सिंगर्स और म्यूजिक कम्पोजर्स के साथ देव कोहली ने काम किया था। उन्होंने बॉलीवुड की कई 100 से ज्यादा गाने लिखे थे। इनमें शाहरुख खान की फिल्म ‘बाजीगर’, सलमान खान की ‘मैंने प्यार क्यों किया’, जॉन अब्राहम की ‘शूटआउट एट लोखंडवाला’ जैसी फिल्में शामिल हैं। उन्होंने आखिरी बार कंगना रनौत की फिल्म ‘रज्जो’ के लिए गाने लिखे थे। इस फिल्म में उत्तम सिंह ने म्यूजिक दिया था।




